{"_id":"69e4e4d3a24a39133d015cdc","slug":"hours-of-arduous-waiting-for-gas-many-consumers-forced-to-return-empty-handed-pauri-news-c-51-1-pri1001-113994-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गैस के लिए घंटों की तपस्या, कई उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गैस के लिए घंटों की तपस्या, कई उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा खाली
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम दफ्तर के पास लगी रही उपभोक्ताओं की लाइन
पौड़ी। जिला मुख्यालय में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को घंटों लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है बावजूद इसके कई लोगों को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा।
रविवार को डीएम कार्यालय के समीप गैस वितरण के दौरान हालात और भी गंभीर नजर आए। बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेकर मौके पर पहुंचे और अपनी बारी सुनिश्चित करने के लिए घंटों पहले से ही लाइन में सिलिंडर लगा दिए। सड़क किनारे लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को काफी इंतजार के बाद सिलिंडर मिल पाया।
स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे, जो व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। कई उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में खड़े रहे, जबकि कुछ लोग बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। उपभोक्ता लीला देवी, आंचल रावत, जावेद अहमद, मनवर सिंह और त्रिलोक बिष्ट ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है जिससे यह समस्या पैदा हुई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।
वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण रविवार को सभी को गैस उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। उन्होंने आश्वासन दिया कि छूटे हुए उपभोक्ताओं को जल्द ही सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X