फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Husband submits complaint to police regarding the death of his wife following childbirth.

Pauri News: प्रसूता की मौत के मामले में पति ने पुलिस को दी तहरीर

Fri, 31 Jul 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 31 Jul 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Husband submits complaint to police regarding the death of his wife following childbirth.
कार्रवाई की मांग उठाई, सीएमओ ने एनएचएम की टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए
विज्ञापन

पौड़ी। मुख्यालय स्थित अस्पताल में ऑपरेशन के बाद देहरादून रेफर हुई प्रसूता की मौत के मामले में पति ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
शुक्रवार को मृतका के पति रजनीश लिंगवाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते उन्होंने पत्नी और नवजात को खो दिया। वहीं, रजनीश के साथ कोतवाली पहुंचे शहरवासियों ने घटना की निंदा करते हुए मामले की जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौड़ी में पहले ही स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। ऐसे में एक निजी अस्पताल के खुलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन इस घटना ने निजी अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को सुबह 10.30 से 11 बजे चिकित्सकों ने गर्भवती का ऑपरेशन किया था। अधिक रक्तस्राव होने के चलते चिकित्सकों ने प्रसूता को देहरादून रेफर किया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की माैत की जांच के लिए एनएचएम की टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर जिपं सदस्य अनुज कुमार, विनोद दनौसी, मोहित सिंह, मुकुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed