{"_id":"69eb510240649f30ef04a24f","slug":"kirtinagar-blocks-bagsain-fair-from-25th-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122124-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कीर्तिनगर ब्लॉक का बागसैंण मेला 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कीर्तिनगर ब्लॉक का बागसैंण मेला 25 से
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 24 Apr 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
मेले में पहली बार होगी पैराग्लाइडिंग, ‘चक्रव्यूह’ मंचन भी होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के न्याय पंचायत चाछकिंडा स्थित बागसैण मैदान में 25 और 26 अप्रैल को बागसैंण मेले का आयोजन होगा। मेले को इस बार नया रूप दिया जा रहा है। अब दो दिवसीय इस मेले में दुकानों के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और आधुनिक गतिविधियों का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा।
बागसैंण मेला समिति के उपाध्यक्ष सतीश बलूनी ने बताया कि मेले के पहले दिन 25 अप्रैल को पर्यटन विभाग की ओर से पैराग्लाइडिंग होगी। इसके जरिये क्षेत्र की पर्यटन की संभावनाओं को भी नई दिशा मिलेगी। इसके लिए शुक्रवार को पैराग्लाइडिंग का ट्रायल भी किया गया। बलूनी ने बताया कि मेले में छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। 26 अप्रैल को शैलनट की ओर से गढ़वाली नाटक ‘चक्रव्यूह’ का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा दोनों दिनों प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन में विधायक विनोद कंडारी का विशेष सहयोग है। समिति के संरक्षण नरेंद्र कुंवर, अध्यक्ष राजेंद्र, सचिव परमवीर कठैत ने लोगों से मेले में पहुंचने की अपील की। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X