सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Leopard terror in Kamand village, DM orders installation of cage

Pauri News: कमंद गांव में गुलदार की दहशत, डीएम ने दिए पिंजरे लगाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 18 May 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Kamand village, DM orders installation of cage
विज्ञापन
पौड़ी। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पौड़ी ब्लॉक के कमंद गांव में गुलदार की दहशत का मुद्दा प्रमुखता से उठा। ग्रामीणों ने डीएम स्वाति एस भदौरिया से स्थाई समाधान की मांग की। इस पर डीएम ने वन विभाग को कमंद गांव समेत प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त पिंजरे लगाने और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही मवेशियों के लिए चारापत्ती की व्यवस्था और फॉरेस्ट गार्ड की निगरानी में बच्चों के स्कूल आने-जाने की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
Trending Videos

सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 19 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। बिडोलस्यूं विकास समिति ने पौड़ी-कोटद्वार एनएच पर ईटीसी के पास क्षतिग्रस्त सड़क की शिकायत की, जिस पर डीएम ने एनएच अभियंता को तत्काल निरीक्षण कर सड़क सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासखंड खिर्सू के पंदारखोला निवासी रमेश प्रसाद काला ने उनकी भूमि पर बिना अनुमति पेयजल टैंक निर्माण और जलापूर्ति न होने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं अपर चोपड़ा निवासी केदार सिंह गुसाईं की शिकायत पर पेयजल टैंक चेंबर की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए।पोखड़ा क्षेत्र में सौर ऊर्जा आधारित पेयजल योजना और पाबौ व गिरगांव की महिला ग्राम प्रधानों ने स्वरोजगार व आत्मरक्षा प्रशिक्षण की मांग उठाई। अणेथ गांव में दो वर्षों से लंबित आयुर्वेदिक चिकित्सालय हस्तांतरण मामले पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए दो दिन के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, डीएफओ महातिम यादव, सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला और सीओ तुषार बोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed