फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Memorandum to the Controller of Examinations regarding the resolution of issues.

Pauri News: समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन

Fri, 31 Jul 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 31 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Memorandum to the Controller of Examinations regarding the resolution of issues.
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर जय हो छात्र संगठन ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने, सीबीसीएस प्रणाली के अंतर्गत बैक पेपर वाले विद्यार्थियों को एक ही परीक्षा में अधिकतम चार बैक पेपर देने का विशेष अवसर प्रदान करने तथा परीक्षा परिणामों में हो रही त्रुटियों एवं गड़बड़ियों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गई। छात्र नेता शिवांश डोभाल के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक से मिलने पहुंचने छात्रों ने कहा कि परीक्षा परिणामों में देरी से उच्च शिक्षा में प्रवेश एवं अन्य प्रक्रियाओं में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विवि प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल, शिवांश डोभाल, हिमांशु भंडारी, दिशांत धनाई, नामित बिष्ट, आयुष, आलोक बिष्ट, अमन सागर शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed