{"_id":"69e4e20811a311f73b0b180f","slug":"negidas-songs-were-a-hit-leaving-the-audience-spellbound-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122000-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: नेगीदा के गीतों की रही धूम, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: नेगीदा के गीतों की रही धूम, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में आयोजित नरेंद्र संगीत सप्ताह में प्रस्तुति देती प्रतिभागी ---विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार से आए लोगों ने दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के प्रेक्षागृह में आयोजित नरेंद्र संगीत सप्ताह के तीसरे दिन नेगीदा के गीतों की धूम रही। कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग से आई दस वर्ष की आराध्या पुरोहित ने जै बदरी केदारनाथ गंगोत्री जै-जै, यमुनोत्री जै-जै गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे कुंती दयाल फाउंडेशन के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता दिगमोहन नेगी ने समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाषा को संरक्षित करने के लिए ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आज गढ़वाली गायन की पहली पाठशाला नरेंद्र सिंह नेगी हैं। साहित्यिक दृष्टिकोण से भी नरेंद्र सिंह नेगी के गीत दुनिया के साहित्य में अद्भुत हैं। कोरियोग्राफर अनिल बिष्ट ने नेगी की रचनाओं को गीत के साथ प्रस्तुत किया। चंडीगढ़ से पहुंचे गायक जितेन्द्र, हरिद्वार से आई रिंकी, धीरज सिंह असवाल, सुनील अणथ्वाल, शांति अमोली बिंजोला, सुमन देवशाली आदि ने भी नेगी के गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सहायक आचार्य डॉ. कपिल पंवार, गढ़कला सांस्कृतिक संस्थान के अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल, रेडक्राॅस सोसायटी के जिला सचिव केशर सिंह असवाल, पराज संस्था के डॉ. वीपी बलोदी, डॉ. नागेन्द्र रावत और संदीप नेगी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X