सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   NSS B and C Certificate Examinations to be Held in May-June

Pauri News: मई-जून में होगी एनएसएस के बी व सी प्रमाणपत्र परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 10 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
NSS B and C Certificate Examinations to be Held in May-June
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत 18 महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारियों की एक बैठक आहुत की गई। गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राकेश नेगी अनंत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी मई-जून में एनएसएस के बी व सी प्रमाणपत्र परीक्षाओं के आयोजन का निर्णय लिया गया। डाॅ. नेगी ने बताया कि इसके लिए प्रो. विद्युत बोस की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया जो परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश तैयार करेगी। कहा कई कारणों से यह परीक्षा वर्ष 2019 के बाद आयोजित की जा रही है। बैठक में भारत सरकार के निर्देशानुसार प्राप्त एनएसएस निधि को समयबद्ध तरीके से महाविद्यालयों के संबंधित खातों में स्थानांतरित करने पर भी जोर दिया गया तथा वर्ष 2018 एवं 2022 के लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। डा. नेगी ने बताया कि गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, राज्य एनएसएस अधिकारी प्रो. सुनैना रावत एवं भारत सरकार के दिशा निर्देशों पर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर से संबद्ध कालेजों में एनएसएस गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं संगठित रूप से संचालित किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed