{"_id":"69a1972e4e950c11f40a2a15","slug":"officials-did-not-attend-the-board-meeting-members-expressed-anger-pauri-news-c-51-1-pri1002-113396-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, सदस्यों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, सदस्यों ने जताया आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ने निंदा प्रस्ताव पारित किया, भेजे जाएंगे कारण बताओ नोटिस
पौड़ी। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जंगली जानवरों की दहशत, सड़क, पानी, बिजली आदि की समस्याएं सदन में रखीं। सदस्यों ने बोर्ड बैठक में अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर आक्रोश जताया। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वास्थ्य, जल संस्थान व शिक्षा विभाग के अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव जारी किया। साथ ही बताया कि जल्द इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजे जाएंगे।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। कालौं सीट के जिपं सदस्य कर्मवीर भंडारी ने क्षेत्र में जंगली जानवरों की दहशत से सदन को रूबरू करवाया। कहा कि पाबौ, थलीसैंण व बीरोंखाल क्षेत्र में गुलदार, बाघ, भालू के अलावा बंदरों व लंगूरों ने उत्पात मचा रखा है। आए दिन जंगली जानवरों से लोग परेशान हैं। उन्होंने वन विभाग से समस्या का स्थायी समाधान की मांग उठाई। कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में सड़कों की दयनीय स्थिति बनीं हुई हैं। जबकि पाबौ के कई क्षेत्रों में पेयजल का संकट शुरू हो गया है। अध्यक्ष रचना बुटोला ने बताया कि बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव जारी किया गया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। इस मौके पर जिपं सदस्य महेंद्र राणा, डॉ. शिव चरण नौडियाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos