सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Opposition does not want women to rise in leadership: Ruchi Bhatt

विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं नेतृत्व में आगे बढ़ें: रुचि भट्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 20 Apr 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Opposition does not want women to rise in leadership: Ruchi Bhatt
विज्ञापन
श्रीनगर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर बरसीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर लाया गया 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक विपक्ष के विरोध के कारण पारित नहीं हो सका जो महिलाओं के हितों के खिलाफ है। अब जिला स्तर पर 25 से रैलियां निकाली जाएंगी।
Trending Videos


उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक महिलाओं को नीति निर्धारण में सशक्त भागीदारी देने वाला था लेकिन विपक्ष ने संकीर्ण राजनीति के कारण इसे रोक दिया। बिल पास न होने के बाद विपक्ष की ओर से खुशी मनाना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। भट्ट ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ें। विधेयक को पारित न होने देने के विरोध में प्रदेशभर में महिलाओं में आक्रोश है। 24 अप्रैल को देहरादून में प्रदेश स्तरीय आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में पूरे प्रदेश से करीब 10 हजार महिलाएं शामिल होंगी। इसके बाद 25 से 27 अप्रैल तक जिला स्तर और 28 से 30 अप्रैल तक मंडल स्तर पर रैलियां निकाली जाएंगी। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं और आम महिलाओं से रैलियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर बबली चौहान, प्रमिला भंडारी, शशि जुयाल, अनीता बुढ़ाकोटी, विनय घिल्डियाल, गणेश भट्ट, शुभम प्रभाकर, ललिता नेगी, प्रीति बडोनी और रेखा रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed