सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Padam won two medals in the National Athletics Championship

Pauri News: नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदम ने जीते दो पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 02 Feb 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Padam won two medals in the National Athletics Championship
विज्ञापन
श्रीनगन। अजमेर (राजस्थान) के पटेल सिंथेटिक स्टेडियम में आयोजित 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड के एथलीट पदम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 मी. दौड़ में रजत तथा 1600 मी. दौड़ में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता से लौटने के बाद नगर निगम क्षेत्र के बैद्यगांव बिलकेदार निवासी पदम सिंह गुसांई ने बताया कि यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। जिसमें देशभर के 25 राज्यों से 4000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त पदम सिंह वर्तमान में बीएसएनएल में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने दैनिक कार्यों के अलावा स्वयं नियमित अभ्यास करने के साथ-साथ विष्णुलोक, देहरादून में रहकर युवाओं को भी प्रशिक्षण देकर खेलों के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका अगला लक्ष्य आगामी अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करना है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed