{"_id":"6981def4ce126f86230a0598","slug":"people-are-troubled-by-the-fear-of-leopards-and-have-appealed-to-the-chief-minister-for-security-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-120059-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गुलदार की दहशत से लोग परेशान, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गुलदार की दहशत से लोग परेशान, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जनचेतना समिति नकोटगूंठ रावतस्यूूं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गुलदार की दहशत से सुरक्षा के इंतजाम की गुहार लगाई है। वन पंचायत दिगोली के सरपंच मनमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने बताया कि गुलदार की दहशत के कारण महिलाओं का अपने पशुओं के लिए चारापत्ती लेने जंगल जाना मुश्किल हो चुका है। जबकि गुलदार के डर से खेतों में भी नहीं जा पा रहे है।
मनमोहन सिंह ने बताया कि तीन गुलदार विगत काफी दिनों से गांव के आस पास देखे जा रहे हैं। अब तक कई पशुओं को अपना शिकार बना चुका हैं। जबकि गुलदार लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की गई लेकिन कोई समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वन पंचायत ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और वन विभाग के कर्मियों की नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। संवाद
Trending Videos