सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People waited in queues for gas until nightfall in the pouring rain

Pauri News: बारिश में गैस के लिए रात तक कतारों में खड़े रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 03 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
People waited in queues for gas until nightfall in the pouring rain
विज्ञापन
देवप्रयाग। बुनियादी सुविधाओं की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई, जब भारत गैस के उपभोक्ताओं को मूसलाधार बारिश के बीच घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। नगर क्षेत्र में पौड़ी से पहुंची गैस वितरण गाड़ी से सिलिंडर लेने के लिए लोग देर रात करीब 9 बजे तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
Trending Videos




बारिश और ठंड के बावजूद महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य उपभोक्ता भीगते हुए लाइन में डटे रहे। इस दौरान डिजिटल प्रक्रिया भी उपभोक्ताओं की परेशानी का बड़ा कारण बनी। ओटीपी न आने, नेटवर्क की समस्या और सर्वर की सुस्ती के चलते वितरण कार्य काफी धीमा रहा। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को बिना सिलिंडर लौटना पड़ा। अंधेरे और खराब मौसम के बीच अव्यवस्थित वितरण से लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। स्थानीय निवासी त्रिलोक रावत ने प्रशासन और गैस कंपनी से मांग की कि खराब मौसम या नेटवर्क फेल होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed