सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pilgrim from Rajasthan Swept Away in Bhagirathi River; Search Underway

Pauri News: राजस्थान का तीर्थयात्री रामदयाल भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 14 Jun 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Pilgrim from Rajasthan Swept Away in Bhagirathi River; Search Underway
विज्ञापन
- जैसलमेर से अपने पांच दोस्तों के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आया था युवक

देवप्रयाग। राजस्थान के जैसलमेर से अपने पांच दोस्तों के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आया एक युवक भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जैसलमेर के गांव भिखडाई जूनी, तहसील फलसुंड निवासी रामदयाल 23 वर्ष पुत्र लछमाराम अपने दोस्तों के साथ बदरीनाथ जा रहा था। देवप्रयाग पहुंचने पर सभी दोस्त संगम पहुचकर भागीरथी नदी के तट पर स्थित श्मशान घाट के पास रुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों और साथी भवानी ने बताया कि रामदयाल घाट पर खड़ा था तभी अचानक उसे चक्कर आ गया और वह अनियंत्रित होकर सीधे उफनती नदी में जा गिरा। नदी के तेज वेग के बीच वह तैरकर बाहर निकलने की कोशिश करता रहा। वह संगम स्थल तक बहते हुए गया और खुद को बचाने के लिए हाथ ऊपर उठाकर मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने संगम स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम न होने पर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। यात्रियों ने मांग की है कि संगम स्थल पर लाइफ जैकेट और सुरक्षा उपकरणों के साथ जवानों की तैनाती की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed