{"_id":"69b7e4c35a30afac6c041532","slug":"power-outage-in-150-villages-due-to-rain-and-strong-winds-drinking-water-supply-also-disrupted-pauri-news-c-51-1-pri1001-113567-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बारिश व तेज हवाओं से 150 गांवों की बिजली गुल, पेयजल आपूर्ति भी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बारिश व तेज हवाओं से 150 गांवों की बिजली गुल, पेयजल आपूर्ति भी बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खांड्यूसैंण, बुआखाल व घुड़दौड़ी में पेड़ गिरने से विद्युत लाइन काे पहुंची भारी क्षति
पौड़ी। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में बीते रविवार की शाम से शुरू हुई भारी बारिश व तेज हवाएं आफत बनकर आई। मुख्यालय पौड़ी समेत 150 गांवों में करीब 13 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली प्रभावित होने से इसका सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। सोमवार को मुख्यालय में पेयजल आपूर्ति ठप रही।
तेज हवाओं से खांड्यूसैंण, बुआखाल व घुड़दौड़ी में पेड़ गिरने से विद्युत लाइनों को भारी क्षति पहुंची। हालांकि सोमवार सुबह नौ बजे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली की आपूर्ति बहाल की गई जिसे दोपहर बाद ऊर्जा निगम ने सुचारु कर किया। बीते रविवार को मुुख्यालय पौड़ी समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश व तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो गया।
बारिश के चलते 33 केवी श्रीनगर में ब्रेकडाउन हो गया। एसडीओ पौड़ी गोविंद सिंह रावत ने बताया कि बारिश व तेज हवाओं के चलते 33 केवी लाइन का श्रीनगर में ब्रेकडाउन हुआ। इससे पौड़ी, चिपलघाट, घुड़दौड़ी, रांसी सहित आसपास के करीब 150 गांवों में बिजली गुल हो गई जबकि खांड्यूसैंण, बुखाखाल, घुड़दौड़ी व रांसी में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई लाइनों को दुरुस्त करने के लिए साेमवार सुबह से ही तकनीशियनों को तैनात किया गया। पौड़ी में दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई।
वहीं बिजली ठप होने से सोमवार को पौड़ी नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से श्रीनगर व नानघाट पंपिंग पेयजल योजनाओं से पानी पंप नहीं हो पाया। बिजली सुचारू होते ही दोनों योजनाओं का पानी फिर से पंप किया जाएगा। मंगलवार से नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहाल होगी।
Trending Videos