{"_id":"6a2d3bdfb49255847003db27","slug":"prime-minister-modi-prioritizes-service-good-governance-and-welfare-of-the-poor-pauri-news-c-51-1-pri1002-114697-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को दी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को दी प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 13 Jun 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी में पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां बताते प्रभारी मंत्री मदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन से केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनसे देश समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त बना है।
पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी। कहा कि पहले सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाता था, लेकिन अब डीबीटी व्यवस्था से 4.31 लाख करोड़ रुपए से अधिक की बचत हुई है।
जनधन योजना के तहत देश में 58 करोड़ बैंक खाते खोले गए जिनमें 32 करोड़ खाते महिलाओं के हैं। कोरोना महामारी के दौरान ये खाते गरीबों तक सहायता पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बने। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान मिले हैं जबकि उज्ज्वला योजना से 11 करोड़ महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। कौशिक ने कहा कि जल जीवन मिशन से 16 करोड़ लोगों को लाभ मिलाजबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से 74 लाख रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया गया। किसान सम्मान निधि योजना में 11 करोड़ से अधिक किसानों को अब तक चार लाख करोड़ रुपए से अधिक की सहायता दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग को 12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर राहत दी है। वहीं लखपति दीदी, पीएम विश्वकर्मा और सौर ऊर्जा योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमल किशाेर रावत, विधायक राजकुमार पोरी, जिपं अध्यक्ष रचना बुटोला आदि मौजूद रहे।