सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Prime Minister's National Apprenticeship Fair at ITI on 9th

Pauri News: आईटीआई में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला नौ को

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 05 Feb 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's National Apprenticeship Fair at ITI on 9th
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) श्रीनगर में 9 फरवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन होगा। मेला सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। मेले में पौड़ी जिले समेत गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों के युवा प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि मेले में पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विभिन्न नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के लिए अप्रेंटिस के रूप में नियोजित किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान युवाओं को ऑन द जॉब ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी साथ ही शासन की ओर से निर्धारित मानदेय भी दिया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed