सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Procession taken out on New Year's Day

Pauri News: नव संवत्सर पर निकाली शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 19 Mar 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on New Year's Day
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

श्रीनगर। श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय में भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2083 के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा निकाली और सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कहा कि इसी दिन से वसंत ऋतु का शुभारंभ भी होता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक हरीश अग्रवाल, प्रवक्ता सुनील प्रसाद फोंदणी, गिरीश चंद्र डिमरी, द्वारिका प्रसाद कपरुवाण, मुकेश प्रसाद पंत आदि मौजूद रहे। वहीं श्री राम सेवा दल की ओर से भी नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर श्री राम सेवा दल के संरक्षक संजय घिल्डियाल, कार्यक्रम के संयोजक आशीष उनियाल, रोमी थपलियाल, हरी सिंह बिष्ट, राजेंद्र बर्थवाल, शैलेश रावत, भगवती पुरी, दिनेश उनियाल सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed