सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Protest at the Tehsil office over road asphaltiing and compensation.

Pauri News: सड़क के डामरीकरण और मुआवजे के लिए तहसील पर प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 10 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Protest at the Tehsil office over road asphaltiing and compensation.
विज्ञापन
फोटो

मुनेठ-कर्णा देवी-बदरगांव मोटर मार्ग के सुधार की मांग, ग्रामीणों आंदोलन को राजनैतिक दलों का भी मिला समर्थन
कहा- आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए करना पड़ रहा है संघर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। मुनेठ-कर्णा देवी-बदरगांव मोटर मार्ग का डामरीकरण और उचित मुआवजा न मिलने के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता संयुक्त रूप से ग्रामीणों के समर्थन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क के डामरीकरण और अपने हक के मुआवजे की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण जनता को आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी यदि एक माह में सभी काश्तकारों को मुआवजा नहीं दिया गया और डामरीकरण शुरू नहीं किया तो 10 जुलाई को तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। वहीं उत्तराखंड आंदोलनकारी विनोद टोडरिया ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद लोनिवि ने मौके का निरीक्षण किया लेकिन डामरीकरण नहीं किया गया। यूकेडी नेता दिनेश मास्टर ने कहा कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जिन लोगों की जमीनें इस मार्ग निर्माण के लिए ली गई हैं उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिला है। समाजसेवी भगत सिंह ने भी प्रशासन व विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, सभासद राहुल कोटियाल, प्रमोद टोडरिया, सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पंवार, लब्बू, जगदीश आर्य, गम्भीर सिंह, उमेद लाल आदि मौजूद रहे। तहसीलदार बीरम सिहं पंवार व लोनिवि ईई धीरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तहसील में फूट-फूटकर रोए बलवंत सिंह
देवप्रयाग। प्रदर्शन के दौरान प्रभावित काश्तकार बलवंत सिंह अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रो पड़े। लोनिवि और तहसीलदार के आगे अपनी व्यथा सुनाते हुए बुजुर्ग काश्तकार ने बताया कि लोनिवि की ओर से की गई रोड कटिंग के मलबे ने उनके हरे-भरे खेतों को बरबाद कर दिया है। गूल भी टूट चुकी है। पानी न आने से सारी सब्जियां सूख गई हैं। काश्तकार ने कहा कि गूल ठीक करवाने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अधिकारी उनकी सुध लेने को तैयार नहीं हैं। ईई धीरेंद्र कुमार ने उन्हें जल्द ही मलबा हटाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन

-----

कमीशन मांगने का आरोप, जांच के आदेश
देवप्रयाग। प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व प्रधान विनोद टोडरिया ने काश्तकारों को मिलने वाले मुआवजे में विभाग के कर्मियों की ओर से कमीशन मांगे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने विभाग के अमीन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो मुआवजा पास हो रहा है उसमें कमीशन का प्रतिशत फिक्स किया जा रहा है। इसी कारण सात-आठ सालों से ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। तहसीलदार बीरन सिंह पंवार ने कहा कि मुआवजे को लेकर जो आरोप लगाए गए हैं वे बेहद गंभीर हैं और इस पूरे प्रकरण की सत्यता की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed