फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rare hydatid cysts removed from a three-month pregnant woman's abdomen; mother and fetus safe

Pauri News: तीन माह की गर्भवती के पेट से निकाली दुर्लभ हाइडैटिड सिस्ट, मां और गर्भस्थ शिशु सुरक्षित

Fri, 17 Jul 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 17 Jul 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Rare hydatid cysts removed from a three-month pregnant woman's abdomen; mother and fetus safe
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल के चिकित्सकों ने तीन माह की गर्भवती महिला के पेट से दो बड़ी सिस्ट (गांठ) निकालने में सफलता हासिल की है। मां और गर्भस्थ शिशु दोनों सुरक्षित हैं। एक हाइडैटिड सिस्ट अंडेदानी (ओवरी) के पास मिली, जिसे चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत दुर्लभ माना जाता है। ज्योतिर्मठ क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर बेस अस्पताल पहुंची थी। अल्ट्रासाउंड जांच में बच्चेदानी के समीप 13 और 9 सेंटीमीटर आकार की दो सिस्ट पाई गईं। इनमें से एक हाइडैटिड सिस्ट ओवरी के पास थी। विशेषज्ञों ने विस्तृत जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। गायनी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नेहा दोसाद के निर्देशन में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निधि बहुगुणा और सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव ने सफलतापूर्वक सर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान दोनों सिस्ट निकाल दी गईं। साथ ही दोनों अंडेदानियों को सुरक्षित रखते हुए प्रभावित ओवरी का पुनर्निर्माण (ओवेरियन रिकंस्ट्रक्शन) भी किया गया जिससे महिला की भविष्य की प्रजनन क्षमता सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed