फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The Badiyar-Supar-Ghanji motorway will be named after the late Diwakar Bhatt

Pauri News: स्व. दिवाकर भट्ट के नाम पर होगा बडियार-सुपार- घणजी मोटर मार्ग

Fri, 17 Jul 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 17 Jul 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
The Badiyar-Supar-Ghanji motorway will be named after the late Diwakar Bhatt
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक स्थित बडियार–सुपार–घणजी मोटर मार्ग का नाम अब राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व मंत्री स्व. दिवाकर भट्ट के नाम पर रखा जाएगा। इस संबंध में ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विधायक विनोद कंडारी की अनुशंसा को मंजूरी दे दी है। मंत्री की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जनभावनाओं और विधायक की सिफारिश को देखते हुए इस मोटर मार्ग का नाम स्व. दिवाकर भट्ट मोटर मार्ग रखने की संस्तुति की गई है। विधायक विनोद कंडारी ने इसके लिए मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सड़क बडियारगढ़ क्षेत्र में स्व. दिवाकर भट्ट के पैतृक गांव सहित कई गांवों को जोड़ती है और रुद्रप्रयाग जिले के सौंराखाल क्षेत्र के गांवों के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में स्व. दिवाकर भट्ट के योगदान को सम्मान देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed