सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Riddhuman Subba won bronze medal in Boxing Championship

Pauri News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ऋद्धुमन सुब्बा ने जीता कांस्य पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 08 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Riddhuman Subba won bronze medal in Boxing Championship
गढ़वाल विवि के ऋद्धुमन सुब्बा ने जीता कांस्य पदक----स्रोत विवि
विज्ञापन
फ़ोटो
Trending Videos

श्रीनगर। गढ़वाल विवि के मुक्केबाज ऋद्धुमन सुब्बा ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई किया है। प्रतियोगिताओं का आयोजन 2 से 8 मार्च तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा में हुआ। प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि की ओर से सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के 90 किलोग्राम भार वर्ग में मुक्केबाज ऋद्धुमन सुब्बा ने दिल्ली विवि के परवीन कुमार को दूसरे राउंड में नॉकआउट पंच से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। टीम के कोच विक्रमजीत सिंह और मैनेजर डॉ. राधेश्याम ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय और खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। वहीं विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के प्रभारी खेल निदेशक प्रो. जेपी. मेहता ने ऋद्धुमन सुब्बा और उनके प्रशिक्षकों की सराहना कमी। ऋद्धुमन सुब्बा वर्तमान में डीएवी कॉलेज देहरादून के छात्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed