{"_id":"6980ac4884417fb3b8038df4","slug":"roshni-lalita-and-sarita-devi-were-honored-shrinagar-news-c-47-1-sdrn1001-116995-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: रोशनी, ललिता और सरिता देवी हुईं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: रोशनी, ललिता और सरिता देवी हुईं सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला स्तरीय आशा सम्मेलन व सम्मान समारोह हुआ आयोजित, लक्ष्मी बोरा रहीं सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक समन्वयक
रोशनी, ललिता और सरिता देवी हुईं सम्मानित
गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्तरीय आशा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कर्णप्रयाग ब्लॉक की रोशनी देवी को आशा कार्यकर्ता के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। थराली की ललिता देवी को द्वितीय व दशोली ब्लॉक की सरिता देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। साथ ही लक्ष्मी बोरा को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक समन्वयक का पुरस्कार दिया गया। नगर के एक होटल में आयोजित आशा सम्मेलन का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि तारेंद्र प्रसाद थपलियाल ने किया। उन्हाेंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य की रीढ़ के रूप में काम कर रही हैं। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। सम्मेलन में बेहतर कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान दशोली की मोनिका रौतेला, पोखरी की दीपा भंडारी, कर्णप्रयाग की सुशीला चौहान और थराली की ऊषा देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा फैसिलिटेटर का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा पासवान, भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम संयोजक नीरजा पंवार, एसीएमओ डॉ. वैष्णव कृष्णा, डीपीएम नरेंद्र सिंह रावत, जिला आईईसी मैनेजर उदय सिंह रावत, क्वालिटी मैनेजर खीम सिंह, अजय पुंडीर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos