{"_id":"6a0b01107620ac73b60cb9e9","slug":"starting-june-8th-blos-will-go-door-to-door-to-collect-voter-information-pauri-news-c-51-1-pri1001-114358-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: आठ जून से बीएलओ घर-घर जुटाएंगे मतदाताओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: आठ जून से बीएलओ घर-घर जुटाएंगे मतदाताओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 18 May 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- मतदेय स्थल पर डिजिटल कार्यों के लिए आईटी स्वयंसेवक हाेंगे तैनात
पौड़ी। जिला सभागार स्थित एनआईसी कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यों की तैयारियों, प्रशिक्षण और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। डीएम ने बताया कि आठ जून से सात जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र करेंगे। इससे पहले प्रशिक्षण, प्रिंटिंग और अन्य सभी आवश्यक कार्य सात जून तक पूरे कर लिए जाएंगे। प्रत्येक मतदेय स्थल पर डिजिटल कार्यों और डाटा अपलोडिंग के लिए आईटी स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग कार्मिक लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण कार्य में लगे कार्मिक अवकाश की अनुमति केवल ईआरओ स्तर से ही प्राप्त करेंगे। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह और सीईओ अत्रेश सयाना मौजूद रहे।
Trending Videos