{"_id":"69a19436da1c21903d0c5ed5","slug":"students-protest-at-gb-pant-institute-of-engineering-and-technology-pauri-news-c-51-1-pri1001-113394-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) में लागू ग्रेडिंग सिस्टम की खामियों पर शुक्रवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रशासनिक भवन परिसर में एकत्र छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप ग्रेडिंग प्रणाली लागू करने की मांग उठाई। छात्रों का आरोप है कि उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने वर्ष 2022 में अंकों के स्थान पर ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया लेकिन यह राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि 78 अंक पाने वाले छात्र को जहां राष्ट्रीय ग्रेडिंग में 8 सीजीपीए मिलना चाहिए, वहीं विवि की ओर से सात सीजीपीए दिया जा रहा है, जो गुणांक के बाद घटकर लगभग 6.5 रह जाता है। इसी तरह 74 अंक पर 7 सीजीपीए दिया जा रहा है, जो आगे घटकर 6.4 हो जाता है। कहा कि इससे वे प्लेसमेंट, गेट उत्तीर्ण करने के बाद राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश और भारत सरकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन से वंचित हो रहे हैं। उनका दावा है कि इस व्यवस्था से 10 से 15 प्रतिशत अंकों तक का नुकसान हो रहा है। छात्राओं ने कहा कि ग्रेडिंग सिस्टम का सीधा असर उनके कॅरिअर पर पड़ रहा है जिससे मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अंक बढ़ाने की मांग नहीं कर रहे बल्कि राष्ट्रीय ग्रेडिंग प्रणाली के अनुरूप ग्रेड देने की मांग कर रहे हैं।
- तीन छात्रों पर पड़ा सीधा असर
संस्थान के कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष के छात्र लवेश भंडारी ने गेट परीक्षा में 22वां स्थान हासिल किया है। वहीं गौरव नेगी ने 547वां और अनमोल ने 458वां स्थान प्राप्त किया। बावजूद इसके, ग्रेडिंग सिस्टम के कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में प्रवेश में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- प्रशासन ने दिया आश्वासन
प्रदर्शन के बाद संस्थान प्रशासन ने छात्रों से वार्ता की। प्रभारी निदेशक प्रो. केकेएस मेर ने कहा कि छात्रहित सर्वोपरि है और विवि प्रशासन के समक्ष यह मुद्दा पहले ही उठाया जा चुका है। होली पर्व के बाद संस्थान की एक समिति छात्रों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता करेगी।
Trending Videos