सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students were encouraged to adopt a healthy lifestyle

Pauri News: विद्यार्थियों को स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 10 Apr 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Students were encouraged to adopt a healthy lifestyle
विज्ञापन
श्रीनगर। रेनबो पब्लिक स्कूल, चौरास में स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेशनल मेडिकोज आग्रेनाइजेशन की ओर से विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डाॅ. अमन भारद्वाज ने विद्यार्थियों को स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, मोबाइल के सीमित उपयोग तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थियों को नशे जैसी हानिकाकर आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. रेखा उनियाल ने मेडिकोज संगठन का आभार जताते हुए इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। मौके पर डा. सुबिन व विद्यालय के सहायक प्रबंधक रिधिश उनियाल भी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed