{"_id":"69d8f3a9a9ecd8e85d075655","slug":"systematic-waste-management-is-increasing-the-municipal-corporations-income-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121772-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: व्यवस्थित कूड़ा प्रबंधन से निकाय की आय में हो रही है वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: व्यवस्थित कूड़ा प्रबंधन से निकाय की आय में हो रही है वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक 300 किलो सूखा कूड़ा एकत्रित कर बेचा जा रहा
देवप्रयाग। शहरी विकास निदेशालय के दिशा-निर्देशों के तहत नगर पालिका परिषद देवप्रयाग की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नगर के पांच विभिन्न क्षेत्रों से अब तक 300 किलो सूखा कूड़ा एकत्रित किया जा चुका है। इस कूड़े को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बेली कूड़ा निस्तारण केंद्र में वैज्ञानिक पद्धति से अलग-अलग कर बिक्री के लिए भेजा जा रहा है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल भंडारी ने बताया कि इस व्यवस्थित कूड़ा प्रबंधन के जरिये निकाय को वर्तमान में प्रतिमाह दस हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है, जो आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का एक अन्य प्रभावी पहलू जन-जागरूकता है, जिसके तहत तीर्थनगरी की दीवारों को आकर्षक पेंटिंग और ज्ञानवर्धक स्लोगन से सजाया गया है। स्वच्छ देवप्रयाग, सुंदर देवप्रयाग के संदेशों के जरिए स्थानीय निवासियों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है। जगह-जगह लगे फ्लेक्स और दीवार पेंटिंग न केवल नगर के सौंदर्य को बढ़ा रहे हैं, बल्कि आगंतुकों को हिमालयी पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि कूड़े के इस आर्थिक मॉडल को और अधिक सुदृढ़ किया जाए ताकि स्वच्छता अभियान के साथ-साथ निकाय की आय में भी निरंतर वृद्धि होती रहे।
Trending Videos