फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teacher turned a crisis into an opportunity; the garden began to flourish.

Pauri News: शिक्षक ने आपदा को अवसर में बदला, लहलहाने लगी बागवानी

Fri, 31 Jul 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 31 Jul 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Teacher turned a crisis into an opportunity; the garden began to flourish.
हर साल कर रहे है तीन से चार लाख की आमदनी
विज्ञापन

पौड़ी/थलीसैंण। पलायन और सीमित रोजगार की चुनौतियों के बीच जनपद में बागवानी मॉडल आजीविका का नया विकल्प बनता जा रहा है। विकासखंड थलीसैंण के सुकई (बंज्वाड़) गांव के दीनदयाल बिष्ट ने इसकी मिसाल पेश की है।
राइंका बैजरो में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता दीनदयाल बिष्ट ने कोविड काल में अपने गांव की बंजर भूमि पर बागवानी का संकल्प लिया और वैज्ञानिक तरीके से सेब व कीवी की बागवानी शुरू की। शिक्षक के छोटे प्रयास से आज उनकी बागवानी दूसरों के लिए भी मिसाल बन गई है।
विज्ञापन

बिष्ट बताते हैं कि मनरेगा, उद्यान व कृषि विभाग की योजनाओं के जरिए बगीचे की शुरूआत घेरबाड़, जियोटैंक व हाइड्रो प्रोजेक्ट पाइपलाइन के जरिए की। बागवानी से हर सीजन में करीब तीन से चार लाख की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचओ मनोरंजन भंडारी ने बताया कि जनपद में सेब, कीवी समेत उच्च मूल्य वाली फल बागवानी के लिए काश्तकारों को जानकारी व सहायता मुहैया कराई जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों की जलवायु इन फसलों के लिए अत्यंत अनुकूल है। किसान वैज्ञानिक तकनीकों से कम जगह पर भी बेहतर उत्पादन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed