सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teachers angry over attack on director, demand investigation

Pauri News: निदेशक पर हमले से शिक्षकों में आक्रोश, जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 22 Feb 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers angry over attack on director, demand investigation
विज्ञापन
पौड़ी में भी विभिन्न शिक्षक संगठनों ने कड़ा आक्रोश जताया
Trending Videos

पौड़ी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने रविवार को कड़ा आक्रोश जताया। संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करने व सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।

डीएम कार्यालय के बाहर आयोजित प्रदर्शन में राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि यह घटना न केवल एक सम्मानित अधिकारी पर हमला है, बल्कि लोकतंत्र, कानून-व्यवस्था और सरकारी कार्यालयों की गरिमा पर सीधा प्रहार है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने के कई संवैधानिक तरीके हैं लेकिन इस प्रकार का दुर्व्यवहार पूर्णतः अलोकतांत्रिक है। उन्होंने अस्पतालों की तर्ज पर सभी सरकारी कार्यालयों में चेतावनी संबंधी नोटिस बोर्ड लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में जिलाशिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, पूर्व जिलामंत्री मुकेश काला, ब्लॉक अध्यक्ष रश्मि बिष्ट, अनूप काला, सुबोध कुकरेती, रघुराज चौहान, पंकज मुयाल, राकेश भारती, कुलदीप सिंह, मनमोहन चौहान, चंद्रमोहन बिष्ट, अनिल भट्ट शामिल रहे। वहीं राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान, जिला कोषाध्यक्ष विपुल भंडारी और जिलामंत्री मनीष राणा ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed