सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teachers' union protested against census duty

Pauri News: जनगणना ड्यूटी का शिक्षक संघ ने किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 27 Apr 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers' union protested against census duty
विज्ञापन
कीर्तिनगर। राजकीय शिक्षक संघ ने जनगणना ड्यूटी को लेकर शिक्षकों पर डाले जा रहे अतिरिक्त कार्यभार का कड़ा विरोध जताया है। संघ का कहना है कि शिक्षकों से विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य के बाद जनगणना कार्य कराना अव्यवहारिक और अमानवीय है।
Trending Videos


राजकीय शिक्षक संघ के टिहरी जिला अध्यक्ष दिलवर सिंह रावत और जिला मंत्री डॉ. बुद्धि प्रसाद भट्ट ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि प्रदेश में एक ओर मौसम विभाग की ओर से हीट वेव और प्रतिकूल मौसम की चेतावनी दी जा रही है वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को दोपहर बाद 2-3 बजे के बीच जनगणना भवन सूचीकरण कार्य के लिए निर्देशित किया जा रहा है। संघ ने सुझाव दिया कि यदि जनगणना कार्य कराना आवश्यक है तो शिक्षकों को इससे मुक्त कर आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कराया जाए या फिर इसे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान किया जाए। उन्होंने जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों/कर्मचारियों का विशेष बीमा कराने और जल्द इस संबंध में निर्णय लेने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed