{"_id":"69f0c1f70ad1bfe62108aa55","slug":"establishment-of-i-card-in-garhwal-university-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122235-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि में आइकार्ड की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि में आइकार्ड की स्थापना
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में अंतर विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी केंद्र (आईयूसीएए) पुणे के सहयोग से अंतर-विश्वविद्यालय सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आइकार्ड) की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से खगोल विज्ञान के क्षेत्र में नवाचारी शिक्षण विधियों, संरचित दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों तथा विभिन्न स्तरों पर कार्यशालाओं, स्कूलों और शैक्षणिक बैठकों के आयोजन कर खगोल विज्ञान शिक्षा को सुदृढ़ किया जाएगा।
केंद्र के संयोजक प्रो. हेमवती नंदन ने बताया कि यह केंद्र विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों के लिए एक प्रेरक मंच के रूप में कार्य करेगा जो वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देने के साथ-साथ खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी में अंतर विषयक अध्ययन को प्रोत्साहित करेगा। विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने विश्वास जताया कि यह पहल विश्वविद्यालय के खगोल विज्ञान प्रसार के कार्यक्रमों को अधिक सशक्त बनाएगी। संवाद
Trending Videos