{"_id":"69f1ffffae1b09ff8407ab5d","slug":"verification-drive-will-be-conducted-ineligible-ration-cards-will-be-cancelled-shrinagar-news-c-52-1-rpg1007-118193-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चलेगा सत्यापन अभियान, अपात्र राशन कार्ड होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चलेगा सत्यापन अभियान, अपात्र राशन कार्ड होंगे निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, एलपीजी घरेलू व व्यावसायिक कनेक्शन के सत्यापन के लिए प्रशासन अभियान चलाएगा। अपात्र लोगों के कार्ड निरस्त किए जाएंगे।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि एक माह में राशन कार्डों और यूनिटों का सर्वेक्षण कर सत्यापन किया जाएगा। अभियान के जरिये अपात्र परिवारों को योजनाओं से बाहर और पात्र लोगों को लाभ दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सत्यापन की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी, सहायक पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं शहरी क्षेत्रों में खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और अधिशासी अधिकारियों को यह कार्य सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि यदि वे अपात्र हैं तो स्वेच्छा से अपना राशनकार्ड संबंधित अधिकारी या जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कर दें। सत्यापन के दौरान कोई भी अपात्र पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos