सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Taps were installed in the houses but there was no water for a year.

Pauri News: घरों में नल तो लगे मगर एक साल से नहीं आया पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 29 Apr 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Taps were installed in the houses but there was no water for a year.
विज्ञापन
स्वीत वार्ड नंबर तीन में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई पाइपलाइन बनी शोपीस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के स्वीत वार्ड नंबर तीन में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन शोपीस बनकर रह गई है। घरों में नल तो लगा दिए गए हैं लेकिन पिछले एक साल से इस योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों ने चेतावनी दी यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी और प्रदर्शन करेंगे।
क्षेत्रीय निवासी अनिल दत्त तिवारी और संतोष रावत ने बताया कि क्षेत्र में वर्तमान में ढिकालगांव पंपिंग योजना और पुराने स्रोतों से पानी की आपूर्ति हो रही है। गर्मी के कारण गदेरे का पानी कम और दूषित भी हो गया है। दूषित पानी के सेवन से जनता में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं हर घर जल योजना के तहत लगे कनेक्शन एक साल से सूखे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी सीएम हेल्पलाइन और जल संस्थान के आला अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने जल संस्थान से जल्द स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। वहीं जल संस्थान के जेई आयुष कंडारी का कहना है कि गर्मी में स्रोत पर पानी कम होने के कारण अक्सर इस तरह की दिक्कतें आती हैं। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम स्वीत वार्ड का निरीक्षण करेगी। पाइपलाइन की जांच कर समस्या का जल्द समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैराफिट के ऊपर ही बिछाई जा रही पाइपलाइन
देवप्रयाग। देवप्रयाग के बस स्टेशन पर जल निगम की ओर से पैराफिट के ऊपर डबल पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने प्रशासन से तत्काल इस काम को रोकने की मांग की और तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
जलनिगम की ओर से बस स्टेशन पर मानकों को ताक पर रख पैराफिट के ऊपर ही पानी की लाइन बिछाई जा रही है। तहसील स्थित टैंकों से यह पाइपलाइन करीब दो किमी दूर टैंक तक बिछाई जा रही है। बदरी केदार यात्रा के मुख्य पड़ाव देवप्रयाग में सुबह से रात तक यात्रियों व वाहनों का जमावड़ा रहता है। पैराफिट के ऊपर पाइप रखे जाने से यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद गोयल, आलोक तैलंग, राजपालसिंह, तुषार कोटियाल का पाइपों को व्यवस्थित तरीके से जमीन में दबाने की मांग की। इस मामले में जल निगम अधिशासी अभियंता डीआर बेलवाल का कहना है कि एनएच की ओर से राजमार्ग पर खुदाई की अनुमति नहीं दिए जाने से पाइपों को पैराफिट के ऊपर से ले जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। एनएच के सहयोग से पाइपलाइन का मानक के अनुसार दबान कर आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed