सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Formation of Student Parliament in Saraswati Shishu Mandir Chauras

Pauri News: सरस्वती शिशु मंदिर चौरास में छात्र संसद का गठन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 29 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Formation of Student Parliament in Saraswati Shishu Mandir Chauras
विज्ञापन
कीर्तिनगर। विकासखंड के मढ़ी चौरास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सत्र 2026–27 के लिए छात्र संसद का गठन किया गया। छात्र संसद में राधिका को अध्यक्ष, दिव्यांशी को उपाध्यक्ष, दिव्यांशु मियां को सेनापति, अखिल नेगी को उपसेनापति, अनमोल कैंतुरा को मंत्री तथा आयुष नेगी को उपमंत्री चुना गया। इस मौके पर छात्र संसद के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक देवानंद बहुगुणा, अध्यक्ष दिनेश चंद्र गोदियाल, सेवानिवृत्त अध्यापक इंद्रमोहन काला एवं प्रधानाचार्य त्रिलोक सिंह कंडारी, नवीन रावत, शिशु भारती प्रमुख आचार्य जीतपाल सिंह नेगी, बेदकिशोर, नीलम भट्ट, रंजना भंडारी, प्रियंका गुसाईं, रजनी एवं शिवानी बंगवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos



------

छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित



श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल गुरूद्वारा रोड श्रीनगर के वंदना सत्र में मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमों के पालन को लेकर कहा कि सुधारात्मक कार्यों को करने के लिए हमें सर्वप्रथम स्व से अर्थात अपने आप से प्रारंभ करना चाहिए। उन्होंने नशामुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि छात्रों को अपने सुखद जीवन के लिए नशे से दूर रहना चाहिए। विद्यालय के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय से उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट सूची में चौथे स्थान पर रहे शशांक पुरोहित के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से शशांक से प्रेरणा लेने को कहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठाणी, शिक्षक प्रदीप खंकरियाल, भक्तिराम नैथानी, राजेंद्र प्रसाद पुरोहित, ताबबर सिंह बिष्ट, सुरेश पोखरियाल, मोनिका पांडेय, साक्षी सती, पूनम मिश्रा, राकेश सिंह सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed