सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Traffic jam in Srinagar market

Pauri News: श्रीनगर बाजार में लग रहा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 29 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Srinagar market
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

बदरीनाथ हाईवे से लेकर शहर के आंतरिक मार्गों तक वाहनों के कारण लोग हो रहे परेशान
स्कूल के समय पर दौड़ रहे डंपर वाहन, बना खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही श्रीनगर बाजार क्षेत्र में वाहनों की भीड़ के साथ ही जाम लगने लगा है। बदरीनाथ हाईवे से लेकर शहर के आंतरिक मार्गों तक वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पौड़ी बस अड्डा, काला सड़क, एसबीआई से जीआईसी मार्ग और बांसवाड़ा जैसे प्रमुख चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बन रही है।
शहर के सबसे व्यस्ततम पीपलचौरी (पौड़ी बस अड्डा) चौराहे पर चारों तरफ से वाहनों की आवाजाही रहती है लेकिन सबसे खराब स्थिति नर्सरी सड़क की है। राजमार्ग के साथ ही श्रीनगर के आंतरिक मार्गों का भी बुरा हाल है। पीपलचौरी क्षेत्र में सुबह और शाम को सब्जी की दुकानों में भीड़ होने के कारण रास्ता बंद हो जाता है। यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल भरा हो जाता है। वहीं बांसवाड़ा चौराहे के निवासी सुनील सिलसवाल का कहना है कि यात्रा वाहनों के कारण हाईवे से गुजरना मुश्किल हो गया है जिससे बुजुर्गों और बच्चों के लिए हर समय खतरा बना रहता है। पुलिस को इसके लिए व्यवस्था बनानी चाहिए। वहीं राजुल और मयंक ने बताया कि इस मार्ग पर तीव्र ढलान है और यहीं से पत्थर भरने के लिए डंपर अलकनंदा नदी की ओर जा रहे हैं। स्कूल के समय पर भी ये डंपर बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। ढलान पर भारी वाहनों के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने स्कूल के समय डंपरों के संचालन पर पाबंदी लगाने की मांग की। वहीं पीपलचौरी चौराहा राजमार्ग पर नदी से खनन सामग्री लदे भारी वाहनों के कारण भी ट्रैफिक अनियंत्रित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहों पर जवान किए तैनात
टीएसआई नीरज शर्मा ने बताया कि यात्रा के दबाव को देखते हुए सभी चौराहों पर पीआरडी और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से कभी-कभी यातायात संचालन में दिक्कतें आती हैं लेकिन पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने का लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed