सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The District Magistrate instructed the departments to resolve the problems quickly.

Pauri News: डीएम ने विभागों को दिए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 03 Feb 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate instructed the departments to resolve the problems quickly.
विज्ञापन
श्रीनगर। तहसील परिसर श्रीनगर में आयोजित तहसील दिवस में प्राप्त अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
Trending Videos

मंगलवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में सेमला गांव में पेयजल समस्या की शिकायत पर जल निगम को स्थलीय निरीक्षण कर तकनीकी समाधान की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया। श्रीनगर क्षेत्र में खुले में कूड़ा फेंके जाने की डॉ. बीपी नैथानी की शिकायत पर नगर निगम को सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर चालानी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया है जबकि शेष मामलों में कार्रवाई जारी है। इस अवसर पर डीएफओ महातिम यादव, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय व उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed