{"_id":"69e6198db15f535df70db88c","slug":"the-education-department-will-soon-receive-44-junior-assistants-pauri-news-c-51-1-pri1001-114008-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शिक्षा विभाग को जल्द मिलेंगे 44 कनिष्ठ सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शिक्षा विभाग को जल्द मिलेंगे 44 कनिष्ठ सहायक
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा विभाग को जल्द ही 44 कनिष्ठ सहायक मिल जाएंगे, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। सोमवार को शिक्षा परिसर में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान विभागीय टीम ने अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ अन्य प्रमाण पत्रों का भी बारीकी से परीक्षण किया। साथ ही मंडल में रिक्त पदों के सापेक्ष काउंसिलिंग प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई।
अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा गढ़वाल कंचन देवराड़ी ने बताया कि गढ़वाल मंडल को 44 चयनित कनिष्ठ सहायक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही चयनित अभ्यर्थियों को जल्द तैनाती दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी चयनित कार्मिकों की पहली तैनाती दुर्गम क्षेत्रों में की जाएगी। गढ़वाल मंडल के सात जिलों में इनकी नियुक्ति से विभागीय कार्यों के संचालन में मजबूती आएगी और लंबित कार्यों के निस्तारण में भी तेजी आएगी। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X