{"_id":"69cfca44b22e3da94e0ef38a","slug":"the-municipal-corporation-has-prepared-to-combat-dengue-with-open-drains-in-many-areas-threatening-the-spread-of-dengue-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121573-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डेंगू से निपटने के लिए नगर निगम ने की तैयारी, कई जगहों पर खुली नालियों से डेंगू फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डेंगू से निपटने के लिए नगर निगम ने की तैयारी, कई जगहों पर खुली नालियों से डेंगू फैलने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गरमियों का सीजन में डेंगू के खतरे से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए निगम के पास दवाओं और अन्य उपकरणों का स्टॉक पहले से है, जबकि चारधाम यात्रा को देखते हुए दवाओं एवं छिड़काव करने वाली मशीनों की डिमांड नगर निगम द्वारा दी गई है। इस सबके बीच नगर क्षेत्र में खुली नालियों से डेंगू के फैलने के खतरे से निजात दिलाने के लिए निगम की ओर से विशेष पहल नहीं की गई है।
गरमी बढ़ते ही नगर क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जगह-जगह खुली नालियां इन मच्छरों को पनपने की सबसे बेहतर जगहें हैं। इसको देखते हुए अभी तक नगर निगम की ओर से कार्ययोजना तो बनाई जा रही है, लेकिन दवाओं का छिड़काव शुरू नहीं किया गया है। इससे मच्छरों के लार्वा को पनपने का समय मिल रहा है। कुछ समय बाद डेंगू के मच्छरों के प्रकोप बढ़ने की संभावनाएं भी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को अभी से अपनी पूरी तैयारी रखनी चाहिए, जिससे मच्छरों को पनपने का समय हीं नहीं मिल पाए। बुघाणी रोड सहित अन्य कई स्थानों पर नगर निगम व एनएच लोनिवि की खुली नालियों से मच्छर जनित रोगों के बढ़ने की सबसे ज्यादा संभावना है। नर्सरी रोड से गुजरने वाला नाला पूरी तरह से खुला हुआ है। इसके कारण इस मार्ग से सटे मोहल्लों मे मच्छरों का अभी से प्रकोप देखा जा रहा है।
नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार का कहना है कि नगर निगम की ओर से स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गरमियों में मच्छरों से निपटने के लिए नगर निगम के पास 6 फॉगिंग मशीन, 20 स्प्रे मशीनें हैं। दवाओं का स्टॉक भी है, चारधाम यात्रा को देखते मशीनों और दवाओं की और डिमांड दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर क्षेत्र में फॉगिंग व दवाओं का छिड़काव करवाया जाएगा।
Trending Videos