सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The Niger-Phanikya road has been closed since March 20th

Pauri News: 20 मार्च से बंद है निगेर-फणिक्या मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 10 Apr 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
The Niger-Phanikya road has been closed since March 20th
विज्ञापन
- छात्रों, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों की बढ़ी समस्याएं
Trending Videos

देवप्रयाग। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पालकोट पट्टी में लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के चलते लोगों को भारी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा हैं। निगेर से फणिक्या तक जाने वाला यह मुख्य मोटर मार्ग पिछले 20 मार्च से पूरी तरह अवरुद्ध पड़ा है। इस कारण स्थानीय ग्रामीणों सहित स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग के बंद होने से सबसे अधिक प्रभावित फणिक्या इंटर कॉलेज के छात्र और शिक्षक हो रहे हैं। शिक्षकों को स्कूल पहुंचने के लिए प्रतिदिन दो से तीन किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। इस कारण शिक्षण कार्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य करिश्मा बेडवाल ने बताया कि मार्ग बंद होने से ग्रामीणों समेत छात्रों व अध्यापकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग को इस संबंध में पहले ही सूचना दे दी गई थी लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी रोड जस की स्थिति जस की तस बनी हुई है। कहा, विभाग की ओर से जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कंडवाल का कहना है कि उन्हें इस मार्ग के बंद होने की सूचना चार दिन पहले ही प्राप्त हुई थी। बताया कि मार्ग को सुचारु करने के लिए जेसीबी मशीन भेजी जा रही है और अगले दो-चार दिनों के भीतर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed