सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   UKD emphasizes the need to begin preparations for the assembly elections

Pauri News: यूकेडी ने विस चुनाव की तैयारियों में जुटने पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 22 Mar 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
UKD emphasizes the need to begin preparations for the assembly elections
विज्ञापन
महासदस्यता अभियान में लोगों से की सहयोग की अपील
Trending Videos

पौड़ी। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रविवार को कल्जीखाल ब्लाॅक के बिलखेत में महासदस्यता अभियान का आयोजन किया। इस दौरान यूकेडी के पदाधिकारियों ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने पर जोर दिया। बिलखेत में आयोजित सम्मेलन में यूकेडी नेता केशवानंद आर्य ने भाजपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य बनने के बाद भाजपा व कांग्रेस की गलत नीतियों से प्रदेश का बहुत बड़ा नुकसान हुआ। यूकेडी के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्यगठन में यूकेडी ने अपनी भागीदारी निभाई लेकिन आजतक आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बन पाया है। यूकेडी के पदाधिकारियों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी से सहयोग की अपील की। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी समीर मुंडेपी, केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, आशुतोष नेगी, सुनील कोटनाला, मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष लुसून टोडरिया, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय प्रवक्ता अरूण नेगी, केंद्रीय संगठन मंत्री यश नेगी, केंद्रीय सलाहकार यतेंद्र नवानी जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, ब्लाक अध्यक्ष गौरव चंदोला, केशवानंद आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed