सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ultrasound started in CHC Yamkeshwar, 17 got the test done

Pauri News: सीएचसी यमकेश्वर में शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड, 17 ने कराई जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 07 Mar 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound started in CHC Yamkeshwar, 17 got the test done
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो गई है। अस्पताल में पहले दिन ही 17 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। अब महीने के पहले व तीसरे शुक्रवार को अस्पताल में नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड होंगे।
Trending Videos

पिछले लंबे समय से अल्ट्रासाउंड की बाट जोह रहे लोगों का बीते शुक्रवार को इंतजार समाप्त हो गया। बीते शुक्रवार को सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने सीएचसी पहुंचकर अल्ट्रासाउंड सेवा का उद्घाटन कर पहले दिन ही 17 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए। जिनमें 7 गर्भवती व 10 अन्य शामिल रहे। साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ जच्चा -बच्चा के परामर्श दिए। डॉ. शुक्ला ने बताया कि यमकेश्वर में अल्ट्रासाउंड शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बताया कि महीने के पहले व तीसरे शुक्रवार को वे सीएचसी में नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड करेंगे। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप बिष्ट, डॉ. शुभम मुयाल, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. आंचल सिलोड़ी, टेक्नीशियन मुकेश चमोली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed