{"_id":"69947040465f532b710a31ce","slug":"uttarakhand-sanskrit-parishads-board-examination-begins-pauri-news-c-51-1-pri1001-113265-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: उत्तराखंड संस्कृत परिषद की बोर्ड परीक्षा से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: उत्तराखंड संस्कृत परिषद की बोर्ड परीक्षा से शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन परीक्षा केंद्रों में 146 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
मध्यमा द्वितीय में 86 और उत्तर मध्यमा द्वितीय में 60 बोर्ड परीक्षार्थी होंगे शामिल
पौड़ी। उत्तराखंड संस्कृत परिषद देहरादून की बोर्ड परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। जिले में तीन परीक्षा केंद्रों में 146 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। जिनमें पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) में 86 और उत्तर मध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) में 60 बोर्ड परीक्षार्थी शामिल हैं।
उत्तराखंड संस्कृत परिषद देहरादून की बोर्ड परीक्षा आज से शुरु होगी। परिषद द्वारा परीक्षा के पारदर्शी व निष्पक्ष संचालन को लिए सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा मनोज सेमल्टी ने बताया कि संस्कृत शिक्षा परिषद के पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा बुधवार 18 फरवरी से शुरु होगी। बोर्ड परीक्षा का समापन 27 फरवरी को होगा। जनपद में बोर्ड परीक्षा के तीन केंद्र हैं। इनमें श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर, ज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय ज्वाल्पा देवी और ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 146 बोर्ड परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें पूर्व मध्यमा द्वितीय में 86 और उत्तर मध्यमा द्वितीय में 60 बोर्ड परीक्षार्थी हैं।
श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर में पूर्व मध्यमा द्वितीय के 36, उत्तर मध्यमा द्वितीय के 22, ज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय ज्वाल्पा देवी में पूर्व मध्यमा द्वितीय में 27 व उत्तर मध्यमा द्वितीय में 21 और ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी में पूर्व मध्यमा द्वितीय के 23 व उत्तर मध्यमा द्वितीय के 17 बोर्ड परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। एडी सेमल्टी ने बताया कि तीनों परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों व उड़नदस्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
Trending Videos