सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers Upset as Road Pothole Repairs Come Apart

Pauri News: सड़क पर भरे गए गड्ढे उखड़ने से ग्रामीणों में नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 14 Jun 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers Upset as Road Pothole Repairs Come Apart
विज्ञापन
श्रीनगर। सुपाणा-धारी मोटर मार्ग पर पड़े गड्ढों को न भरे जाने से ग्रामीणों ने नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हाल ही में सड़क का मरम्मतीकरण का कार्य हुआ था लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने से कुछ ही समय बाद कई स्थानों पर भरे गए गड्ढे फिर से उखड़ने लगे हैं। स्थानीय निवासी माया देवी, धनवीर सिंह राणा, धनसिंह पटवाल, मुकेश भट्ट, रजनी देवी, सुलोचना देवी आदि का कहना है कि कार्य के दौरान गुणवत्ता पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने संबंधित कर्मियों को सड़क की स्थिति के बारे में अवगत कराया तो उनकी बात पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की दोबारा मरम्मत करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed