सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   We will surround the gas agency if gas supply is not provided to the Parag Dairy neighborhood

Pauri News: पराग डेयरी मोहल्ले में गैस आपूर्ति नहीं होने पर करेंगे गैस एजेंसी का घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 03 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
We will surround the gas agency if gas supply is not provided to the Parag Dairy neighborhood
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पराग डेयरी मोहल्ले वार्ड 37 में गैस की आपूर्ति सुचारू न होने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय निवासी व एलयूसीसी आंदोलन का नेतृत्व कर रही सरस्वती देवी ने कहा कि शुक्रवार को मोहल्ले में गैस की गाड़ी पहुंची, लेकिन बहुत कम लोगों को ही गैस के सिलिंडर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि वार्ड में लंबे समय से गैस की किल्लत बनी हुई है। कहा यदि शनिवार को सुबह 10 बजे तक वार्ड में गैस सिलिंडर नहीं पहुंचे तो क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी का घेराव करने के लिए विवश होना पड़ेगा। संवाद-------------
Trending Videos


तीन धारा में लकड़ियों में खाना बनाने के लिए विवश हो रहे होटल संचालक
देवप्रयाग। तीन धारा में गैस की किल्लत बढ़ने से होटल एवं ढाबा संचालक अब लकड़ियों में खाना बनाने के लिए विवश हो रहे हैं। लकड़ियां जुटाने के लिए भी उन्हें काफी मसक्कत करनी पड़ रही है। विपिन डोभाल ने बताया कि अब धीरे-धीरे गैस की किल्लत से हो रही समस्या बढ़ने लगी है। कमर्शिलय सिलिंडर की भारी किल्लत सामने आने लगी है। यदि यही स्थिति रही तो चारधाम यात्रा के दौरान होटल व्यवसायियों पर इसका भारी असर पड़ना तय है। उन्होंने सरकार से ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---

धारी देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान
श्रीनगर। नगर निगम की ओर से धारी देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि मंदिर परिसर में प्रत्येक दिन स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है। निगम का कूड़ा वाहन मंदिर परिसर में जाकर वाहां से कूड़ा एकत्रित करके ला रहा है। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि यात्रा काल में मंदिर में भारी भीड़-भाड़ को देखते हुए स्वच्छता कार्यों और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से स्वच्छता में सहयोग की अपील भी की।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed