सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Willpower is essential for learning new skills.

Pauri News: नए कौशल को सीखने के लिए इच्छाशक्ति जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 20 Apr 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Willpower is essential for learning new skills.
विज्ञापन
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. बीजीआर परिसर में सोमवार को नांदी फाउंडेशन की ओर से एम्प्लायबिलिटी स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया।
Trending Videos


कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रो. उमेश चंद्र गैरोला ने कहा कि किसी भी नए कौशल को सीखने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि सीखने की प्रक्रिया आजीवन चलने वाली होती है, जिससे व्यक्ति निरंतर प्रगति करता है। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. किरन बाला ने कहा कि वर्तमान समय में स्किल डेवलपमेंट अत्यंत आवश्यक हो गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नांदी फाउंडेशन के ट्रेनर हर्षवर्धन सैनी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों और युवाओं के लिए इसकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। संचालन डॉ. ल्हामु टीशेरिंग दुकपा ने किया। कार्यक्रम में प्रो. एससी गैरोला, प्रो. एमसी पुरोहित, प्रो. रेखा नैथानी, डॉ. पूनम बिष्ट, डॉ. जया उनियाल, डॉ. धारणा, डॉ. ममता आनंद और डॉ. स्वाति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed