सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Women are not afraid of police action, relay hunger strike continues

Pauri News: पुलिस कार्रवाई से नहीं डरीं महिलाएं, क्रमिक अनशन जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 23 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Women are not afraid of police action, relay hunger strike continues
देवप्रयाग में शराब के ठेके के विरोध में फिर क्रमिक अनशन शुरू---- स्रोत --- स्वयं
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

नवें दिन जिपंस पुष्पा रावत, क्षेपं सदस्य सीताराम के साथ भुईट की चार महिलाएं भी अनशन में हुईं शामिल
कहा- प्रशासन जितना दबाव बना ले हौसला नहीं तोड़ पाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। तीर्थनगरी देवप्रयाग से शराब का ठेका हटाने के लिए आंदोलनरत अनशनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के बावजूद सोमवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा। नवें दिन जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत के साथ भुईट गांव की चार महिलाओं सहित जमानत पर रिहा क्षेपं सदस्य सीताराम रणाकोटी अनशन में शामिल हुए।
बीते रविवार को कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर आंदोलन खत्म कराने की कोशिश की थी। देर रात दस बजे कीर्तिनगर एसडीएम कोर्ट से गिरफ्तार अनशनकारियों को जमानत मिल पाई थी। सोमवार सुबह जिपं सदस्य पुष्पा रावत ने शराब के ठेके के सामने एक निजी आवास पर भुईट गांव की महिलाओं विमला देवी, संगीता देवी, कैलाशी देवी, गुड्डी देवी व क्षेपं सदस्य सीताराम रणाकोटी के साथ फिर से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। स्वाभिमान मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता पुष्पा रावत ने कहा कि शराब का ठेका बंद करने के लिए पुलिस प्रशासन जितना भी दबाव बना ले वह अनशनकारियों का हौसला नहीं तोड़ पाएगा। ठेका बंद करने के लिए वह डीएम को इस्तीफा पहले ही सौंप चुकी हैं। इस मुहिम में कई ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी जल्द अपना इस्तीफा सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन क्षेत्रीय जनता का है इसमें किसी भी दल को अपने झंडे, बैनर लगाने की अनुमति नहीं है। मगर इनके बिना आंदोलन को कोई भी समर्थन दे सकता है। वहीं कोर्ट के आदेश को मानते हुए हाईवे पर कोई आंदोलन नहीं होगा मगर लोकतंत्र में विरोध का अधिकार होने पर वह शराब के ठेके के खिलाफ लड़ते रहेंगे। भुईट व तुणगी की महिला प्रधानों की अगुवाई में यह आंदोलन जारी रहेगा। सीताराम रणाकोटी ने पुलिस की ओर से निजी स्थान पर अनशन कर रही महिलाओं को गिरफ्तार करने पर सवाल उठाते कहा कि पुलिस ने इस बाबत दिए कोर्ट के आदेश कहीं भी चस्पा नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed