सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Women's participation is essential for building a developed India.

Pauri News: विकसित भारत के निर्माण लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 28 Feb 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Women's participation is essential for building a developed India.
विज्ञापन
पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत को उत्प्रेरित करना विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम में उत्तराखंड बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. एसपी सती व डीएफओ महातिम यादव ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए। परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक सोच को समाज में बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। पूर्व निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी और प्रो. एससी गैरोला ने सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें अधिक अवसर प्रदान करने पर जोर दिया। प्रो. एमसी पुरोहित ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और विज्ञान आधारित प्रतियोगिताओं में भागीदारी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रस्तुति प्रतियोगिता में अनुराग, अंजली, भानुजा और शिखा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय व अमीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. गौतम कुमार, डॉ. सरिता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed