सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Yoga was performed on the banks of Alaknanda and Bhagirathi.

Pauri News: अलकनंदा और भागीरथी के तट पर किया योग

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 08 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Yoga was performed on the banks of Alaknanda and Bhagirathi.
देवप्रयाग में चट्टान आरोहण करती युवती l संवाद
विज्ञापन
फ़ोटो
Trending Videos

देवप्रयाग। टिहरी महोत्सव के दूसरे दिन संगम नगरी देवप्रयाग में भक्ति, स्वास्थ्य और साहस का अद्भुत संगम देखने के लिए मिला। महोत्सव के तहत अलकनंदा और भागीरथी के संगम तट पर सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां लोगों और तीर्थयात्रियों ने हिमालय की शुद्ध हवा के बीच प्राणायाम और सूर्यनमस्कार का अभ्यास किया। युवाओं ने रॉक क्लाइंबिंग की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद

देवप्रयाग की नक्षत्र वेधशाला का किया भ्रमण
देवप्रयाग। टिहरी महोत्सव 2026 हिमालय O2 के अंतर्गत कई गतिविधियां हुईं। इस दौरान 20 प्रतिभागियों और आगंतुकों ने नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण किया। उन्होंने सदियों पुराने खगोलीय यंत्रों और दुर्लभ अभिलेखों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेधशाला के प्रबंधक डॉ. प्रभाकर जोशी ने बताया कि यह केंद्र प्राचीन काल से ही काल-गणना और खगोलीय घटनाओं के सटीक आकलन का मुख्य आधार रहा है। उन्होंने यहां रखी गई बहुमूल्य पांडुलिपियों, प्राचीन चंद्र घटी, सूर्य घटी और जल घटी सहित तमाम ऐतिहासिक उपकरणों के कार्य को देखा। प्रतिभागियों ने सूर्य घटी से समय की सटीक गणना के प्राचीन भारतीय विज्ञान को गहराई से समझा। डॉ. जोशी ने बताया कि यहां उपलब्ध पांडुलिपियां ज्योतिष, गणित और खगोल शास्त्र के क्षेत्र में हमारे पूर्वजों की महानता का जीवंत प्रमाण हैं। इस मौके पर द हिडेन हिमालय संस्था के अनुदेशक धीरज महर, दीपक, योगा टीचर साक्षी सेमवाल, नरेश नेगी, अंकित, दीपक सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed