सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The grand procession of Phooldei will begin on the 15th.

Pauri News: 15 को शुरू होगी फूलदेई की भव्य शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 08 Mar 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
The grand procession of Phooldei will begin on the 15th.
विज्ञापन
श्रीनगर। फूलदेई संचालक समिति श्रीनगर की ओर से 15 मार्च को फूलदेई यात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। यात्रा में स्कूली बच्चे सहित रंगकर्मी, संस्कृति कर्मी और महिलाएं बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे। स्कूली बच्चों की ओर से तैयार की गई घोघा माता की डोलियां, ढोल-दमाऊं, मशकबीन आदि वाद्य यंत्रों के साथ यात्रा निकाली जाएगी।
Trending Videos


फूलदेई सामाजिक एवं सांस्कृतिक कला मंच समिति के अध्यक्ष अनूप बहुगुणा की अध्यक्षता में रविवार को तैयारियां बैठक हुई। कहा गया किनागेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद फूलदेई यात्रा शुरू होगी। इसी दिन स्वाणी फुलारी प्रतियोगिता भी होगी। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों से भी सुझाव मांगे गए। बताया कि 21 मार्च को क्रीड़ा, निबंध, चित्रकला एवं 22 को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर समिति के सचिव वीरेंद्र रतूड़ी, मुकेश काला, महेश गिरी, अरविंद नेगी, सतीश बलूनी, प्रदीप अंड़थवाल, नरेश नौटियाल, हिमांशु बहुगुणा, उज्ज्वल अग्रवाल, प्रभाकर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed