सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Aaradhy and Priyanshi were honored

Pauri News: आराध्य एवं प्रियांशी को सम्मानित किया

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 08 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Aaradhy and Priyanshi were honored
विज्ञापन
कीर्तिनगर/श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामपुर में भाजपा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक विनोद कंडारी ने महिलाओं के योगदान और सशक्त भूमिका की सराहना की। इस मौके पर अंडर-14 वॉलीबाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली आराध्य पोखरिया एवं प्रियांशी पड़ियार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देवप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी, ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर अचला खड़ेलवाल, एसडीएम मंजू राजपूत, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता सिलवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सरिता पुंडीर, पिंकी लिगवाल आदि मौजूद थे। वहीं ब्लॉक सभागार कीर्तिनगर में कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मीनाक्षी पोखरियाल, प्रदेश सचिव रजनी मेवाड़, महिला कांग्रेस की अनुजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनीता देवी आदि मौजूद थे। वहीं श्रीनगर में भाजपा महिला मोर्चा, जिला पौड़ी ने विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला समूहों तथा राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष अनुराधा वालिया ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। इस मौके पर समाज सेविका भवानी रावत, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी, रजनी मौर्य, मधुबाला, मीना असवाल, नीलम जुयाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos


महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे
श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम गिव टू गेन रही। कार्यक्रम में काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट लीना गुरूंग और मेजर (डॉ.) खुशबू गौर ने महिला सशक्तीकरण और मानसिक स्वास्थ्य पर विचार रखे। विभागाध्यक्ष प्रो. पूजा सकलानी ने महिला दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम में विभाग के संकाय सदस्य और 100 से अधिक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन जुड़े रहे। संचालन डॉ. पवन सिंह राणा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी दौड़ में वैशाली और चम्मच दौड़ में मनीषा जीतीं
श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से रामलीला मैदान में कई प्रतियोगिताएं हुईं। कुर्सी दौड़ में वैशाली प्रथम, सपना देवी द्वितीय, व सोनम तृतीय रहीं। निंबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में मनीषा पहले, अक्षिता दूसरे स्थान पर रहीं। सुई धागा प्रतियोगिता में वैशाली ने पहला, सपना देवी ने दूसरा व प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि महापौर आरती भंडारी, संगठन की अध्यक्ष सरोज रावत, सचिव विनीता खंडड़ी, रचना भट्ट, आरती पांडे, राज्य आंदोलनकारी प्रेमदत्त नौटियाल पार्षद अंजना रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed