सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bike rally will be organised in the month of April for restoration of pension.

Pauri News: पेंशन बहाली के लिए अप्रैल माह में निकालेंगे बाइक रैली

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 08 Mar 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rally will be organised in the month of April for restoration of pension.
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें प्रदेश के विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में वक्ताओं ने अप्रैल माह में देहरादून में बाइक रैली निकालने व मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी दी।
Trending Videos

मंडलीय मंत्री राजीव उनियाल ने कहा कि वर्ष 2027 से पहले सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी होगी अन्यथा कर्मचारियों को आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूरे देश में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित जोशी ने अप्रैल माह में विधानसभा से मुख्यमंत्री आवास तक बाइक रैली निकालने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। वहीं गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शंकर भट्ट ने सवाल उठाया कि जब एक दिन का विधायक या मंत्री पेंशन का हकदार हो सकता है तो कर्मचारियों को यह अधिकार क्यों नहीं दिया जा रहा। प्रदेश संयुक्त सचिव अभिषेक नवानी ने भी विचार रखे। बैठक में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रानीता विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी, प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed